Popatram:Vishal Jha:
ताजमहल का तहखाना खोले जाने को लेकर दी गई याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल खारिज कर दिया था। लेकिन अब ताजमहल के गलत इतिहास की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच ने ‘शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण नहीं करवाया’ की याचिका पर सुनवाई करते हुए एएसआई को भी इंगेज किया है।
एक किताब ‘ताज म्यूजियम’ नाम की है जिसके लेखक जेडए देसाई हैं, का हवाला देते हुए याचिका में कहा गया कि ताज महल राजा मानसिंह की हवेली है। जिसमें कब्र बनाकर मुमताज महल को दफनाया गया। और शाहजहां ने केवल इसका रेनोवेशन करवाया। जबकि राजा मानसिंह की हवेली को कभी ढ़हाया नहीं गया। जब मुमताज महल को दफनाया जा रहा था तब उस हवेली का स्वामित्व राजा मानसिंह के पोते राजा जय सिंह के पास था।
यह याचिका इतिहास को संशोधित करने की दृष्टि से डाली गई है। कोई दो मत नहीं कि गलत इतिहास को मजबूती से स्थापित किया जा सकता है और इसमें एक लंबा समय भी लगता है। लेकिन यह मजबूती एक ऐसी खोखली नींव पर तैयार होती है जिसे मामूली खनन से ढ़हा दिया जा सकता है। इसलिए संशोधित और शुद्ध इतिहास खड़ा करना गलत इतिहास को मजबूत करने से ज्यादा आसान बन जाता है। सच्चे इतिहास की हवेली में पापजनक कब्र को उखाड़ फेंकने और इतिहास को पवित्र करने का वक्त यही है।
साभार: विशाल झा-(ये लेखक के अपने विचार हैं)